#बस्ती_न्यूज
बस्ती में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने ‘सीयूसीईटी 2026’ स्कॉलरशिप और एडमिशन पोर्टल लॉन्च किया है। इस पहल के तहत पूर्वांचल के युवाओं को हाईटेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षा से जोड़ा जाएगा। यूनिवर्सिटी ने 50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है, जिसमें प्रतिभाशाली छात्रों को 100 प्रतिशत तक शुल्क छूट मिल सकेगी। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. हिमांशु त्रिपाठी ने बताया कि बदलते समय में पारंपरिक शिक्षा के साथ डिजिटल स्किल्स, इनोवेशन और व्यावहारिक ज्ञान की आवश्यकता बढ़ गई है। ‘सीयूसीईटी 2026’ पोर्टल इसी उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि छात्रों को उनकी प्रतिभा के आधार पर बेहतर शैक्षिक अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी देश की पहली प्राइवेट एआई-ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी के रूप में उभर रही है। यहां का पाठ्यक्रम उद्योग की वर्तमान जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम जैसी 23 से अधिक वैश्विक कंपनियों के साथ हुए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के माध्यम से छात्रों को रोजगारपरक कौशल प्रदान किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी ने 100 से अधिक कंपनियों के सहयोग से एक कॉरपोरेट एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया है, जो छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक है। अब तक 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठा चुके हैं। यूनिवर्सिटी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को एआई, रिसर्च और टेक्नोलॉजी इनोवेशन का केंद्र बनाना है। ‘कैंपस टैंक’ और ‘सीयू एआई स्पेस’ जैसी पहलें स्टार्टअप्स को फंडिंग और इनक्यूबेशन सपोर्ट प्रदान कर रही हैं। सत्र 2026-27 के लिए 68 एआई-एनहैंस्ड प्रोग्राम शुरू किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ‘सीयूसीईटी’ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पहल क्षेत्र के युवाओं को वैश्विक शिक्षा से जोड़कर उन्हें उद्योग-तैयार पेशेवर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ‘सीयूसीईटी 2026’ पोर्टल लॉन्च:युवाओं को 50 करोड़ की स्कॉलरशिप, 100% तक शुल्क छूट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












