Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाबा मोहनदास की आत्मशांति हेतु भंडारा आयोजित:संम्मनपुरवा स्थित कुटी पर दर्जनों साधुओं...

बाबा मोहनदास की आत्मशांति हेतु भंडारा आयोजित:संम्मनपुरवा स्थित कुटी पर दर्जनों साधुओं ने किया भोज


जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर ग्राम पंचायत स्थित संम्मनपुरवा में सिद्ध पुरुष दयालु बाबा कुटी पर बाबा मोहनदास की आत्मशांति के लिए एक भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दर्जन भर से अधिक क्षेत्रीय साधु-महात्माओं ने भोजन ग्रहण किया। भंडारे में पधारे साधु-महात्माओं ने सीताराम ध्वनि का उच्चारण करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। भोजन के उपरांत उन्हें जल पात्र, अंग वस्त्र और दक्षिणा देकर विदा किया गया। बता दें कि सिद्ध पुरुष दयालु बाबा कुटी पर रह रहे बाबा कोटवा दास के भक्त मोहनदास बाबा का बीते दिनों निधन हो गया था। स्वर्गीय मोहनदास बाबा एक महात्मा थे, जिसके चलते उनकी आत्मशांति के लिए यह आयोजन किया गया। इस भंडारे का आयोजन बलराम यादव बाबा और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया था। आयोजकों ने बाबा मोहनदास की आत्मा की शांति और साधु-महात्माओं से आशीर्वाद की कामना की। आयोजक बलराम बाबा ने बताया कि बाबा मोहनदास सरल स्वभाव के एक अच्छे व्यक्तित्व वाले साधु थे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब आश्रम का संचालन ग्रामीणों के सहयोग से किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments