बहराइच जिले के नानपारा इलाके में बदमाशों ने एक चौपहिया वाहन को रोककर पांच ग्रामीणों से लूटपाट की। यह घटना शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे ककरी मार्ग स्थित अली बहादुर भट्ठे के पास हुई। बदमाश वाहन से 16 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र और बालियां लूटकर फरार हो गए। मल्हीपुर के रामपुर से थाना खैरीघाट के रायगंज वापस जा रहे ग्रामीण जब नानपारा के ककरी मार्ग पर पहुंचे, तो भट्ठे के खेत में छिपे बदमाशों ने उनकी गाड़ी के आगे लकड़ी का एक लट्ठा फेंक दिया। चालक नरेंद्र ने जैसे ही गाड़ी रोकी, बदमाशों ने वाहन में सवार लोगों पर हमला कर दिया। लूटपाट का शिकार हुए लोगों में 27 वर्षीय दिलीप कुमार, 28 वर्षीय आरती देवी, 40 वर्षीय तिलकराम, 60 वर्षीय जगरना और 23 वर्षीय बसंती शामिल हैं। बदमाशों ने इन सभी से 16 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र और बालियां छीन लीं। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नानपारा में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नानपारा में लकड़ी का लट्ठा फेंक ग्रामीणों को लूटा:चौपहिया वाहन रोक बदमाशों ने नकदी, जेवरात छीने
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












