#बस्ती_न्यूज
सोनहा थाने पर 25 अप्रैल 2026 को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी संयुक्त अध्यक्षता थानाध्यक्ष महेश सिंह और नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव ने की। इस दौरान कुल सात मामले सामने आए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित पांच आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वहीं, पुलिस विभाग से संबंधित दो आवेदन पत्र दर्ज किए गए। प्राप्त आवेदनों में से पुलिस विभाग ने एक मामले का और राजस्व विभाग ने एक मामले का मौके पर ही निस्तारण किया। यह समाधान दिवस पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देश और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सोनहा थाने पर समाधान दिवस में 7 मामले आए:नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में 2 का मौके पर निस्तारण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












