श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के बिदुहनी गांव में रविवार सुबह एक सात वर्षीय किशोरी को जहरीले सांप ने डस लिया। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विकासखंड इकौना के बिदुहनी गांव निवासी श्रवण कुमार की बेटी कृतिका रविवार को अपने घर में चारपाई से उतरकर आंगन में मां के पास जा रही थी। इसी दौरान कमरे के गेट पर बैठे एक जहरीले सांप ने उसके बाएं पैर की उंगली में काट लिया। सांप के काटने के कुछ देर बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में घबराहट फैल गई। आनन-फानन में पिता श्रवण कुमार ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद किशोरी की हालत में सुधार देखा जा रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
7 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा:इकौना में इलाज जारी, हालत में सुधार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












