महराजगंज के कृत पीपरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं में कई खामियां मिलीं, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर लगा हेल्थ एटीएम बंद पाया गया, जिससे मरीजों को आधुनिक जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी, जिस पर डीएम ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। ‘आरोग्य मेले’ के तहत जिलाधिकारी ने ओपीडी और पैथोलॉजी का भी जायजा लिया। मेले में कुल 27 मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त, 14 मरीजों के खून व अन्य नमूने लेकर पैथोलॉजी में जांच की गई। जिलाधिकारी ने टीकाकरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि टीकाकरण से संबंधित सभी जानकारी को ई-कवच और यू-विन पोर्टल पर समय पर दर्ज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. नवनाथ प्रसाद, अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण में मिली खामियां:डीएम ने हेल्थ एटीएम बंद होने पर जताई नाराजगी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












