HomeHealth & Fitnessदोहरे हत्याकांड के आरोपित पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक पर विजिलेंस का शिकंजा,...

दोहरे हत्याकांड के आरोपित पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक पर विजिलेंस का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के चर्चित नारायणपुर दोहरे हत्याकांड में आरोपित पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। अधिवक्ता और उसकी बहन की हत्या के मामले में पहले से मुकदमे और गैंगस्टर की कार्रवाई झेल रहे कमलेश पाठक के खिलाफ अब आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजिलेंस ने नया मुकदमा दर्ज कराया है।

शासन के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की कानपुर सेक्टर टीम ने शनिवार को इस मामले में बड़ी कार्रवाई की। विजिलेंस की जांच में सामने आया कि कमलेश पाठक ने लोक सेवक रहते हुए अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक खर्च किया, साथ ही संपत्तियां अर्जित कीं।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, कमलेश पाठक की कुल वैध आय 1,53,83,101 रुपये आंकी गई, जबकि उनके द्वारा किए गए व्यय और अर्जित संपत्तियों का कुल मूल्य 2,03,31,540 रुपये पाया गया। इस तरह उनके पास 49,48,439 रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाई गई है, जो प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।

विजिलेंस विभाग ने शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की थी। जांच के आधार पर निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने शनिवार शाम करीब 7 बजे कानपुर विजिलेंस सेक्टर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

इस मामले की आगे की जांच निरीक्षक राजन कुमार रावत को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि कमलेश पाठक पहले से ही नारायणपुर में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में आरोपित हैं, जिसमें उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। अब विजिलेंस की इस नई कार्रवाई से उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments