Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में विदाई के दौरान मारपीट:पुरानी रंजिश में हुआ विवाद, चार लोगों...

इकौना में विदाई के दौरान मारपीट:पुरानी रंजिश में हुआ विवाद, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भाभेपारा इटवरिया में शादी की विदाई के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस विवाद में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना राम कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद की पुत्री की विदाई के समय दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, गांव के ही सुभाष, ओम प्रकाश, सिधान और भोला पुत्रगण जयकरन कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए राम कुमार के दरवाजे पर पहुंच गए। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और जानमाल की धमकी भी दी। इस मारपीट में राम कुमार की पुत्री अर्चना पत्नी विशुनू, तथा रिश्तेदार विजय कुमार और राजेश (पुत्रगण चन्द्र, निवासी मुजेड़े दा० जेठपुरवा थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा) घायल हो गए। उन्हें लाठी-डंडों, थप्पड़ और घूंसे से पीटा गया। मारपीट के दौरान अर्चना की सोने की नथुनी भी गिरकर खो जाने की बात कही जा रही है। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments