भारत विकास परिषद, महात्मा बुद्ध शाखा, नानपारा द्वारा एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नानपारा के शंकर इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। बहराइच के प्रसिद्ध बिटाना और चंद्रावती हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का निशुल्क हृदय और स्वास्थ्य परीक्षण किया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद यूनुस और यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र यादव ने सैकड़ों मरीजों की जांच की। शिविर में शुगर और ईसीजी की मुफ्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध थी। लगभग 50 मरीजों ने टोकन धनराशि जमा कर बिटाना एंड चंद्रावती हॉस्पिटल में आगे की जांच के लिए पंजीकरण कराया। अस्पताल प्रबंधन ने इन मरीजों को जांच शुल्क में 50% छूट देने की घोषणा की। शिविर का उद्घाटन अग्रवाल समाज नानपारा के अध्यक्ष राजेश भीमराजका ने किया। दीप प्रज्वलन के बाद, परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र कांत, संरक्षक सुरेश चंद्र शाह और सचिव उमेश चंद्र शाह ने बुके भेंट कर डॉक्टरों का सम्मान किया। परिषद के सदस्य और शंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव ने डॉक्टरों और उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। मरीजों को अग्रिम चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर अस्पताल की निदेशक शुभांगी वर्मा, मैनेजमेंट टीम से राजन श्रीवास्तव और डॉ. अतुल मिश्रा उपस्थित रहे। विशेषज्ञ टीम में सरिता मिश्रा, प्रिंसी वर्मा और रिंकी देवी ने मरीजों का परीक्षण कर डॉक्टरों से परामर्श में सहायता की। शिविर में कोषाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, शिवकुमार वैश्य, संत बहादुर वर्मा, मनोज कुमार तिवारी, आनंद रस्तोगी, नितेश अग्रवाल, आदर्श त्रिपाठी, डॉ. अशोक गुप्ता, श्वेता सिंह, वीरांगना कांत, अमित पांडे, नीरज शर्मा और प्रेम नाथ मिश्र सहित परिषद के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
नानपारा में निशुल्क जांच शिविर का उद्घाटन:अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












