#बस्ती_न्यूज
बस्ती के फुटहिया में मां शांति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 17वें कांवड़ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह महोत्सव 9 अगस्त से शुरू होगा। आयोजकों ने इस बार दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया है, जिसके लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। संस्थान के आयोजक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 9 अगस्त को सुबह नौ बजे होगा। उद्घाटन समारोह के बाद भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकार पवन सिंह और गायिका कल्पना पटवारी भजन व गीतों की प्रस्तुति देंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। देखें, 3 तस्वीरें… महोत्सव के दूसरे दिन, 10 अगस्त को भोजपुरी गायक और राजनेता मनोज तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ आर्यन बाबू और शेखर जायसवाल भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। फुटहिया में महोत्सव स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। एक विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है और मंच को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सजावटी रोशनी की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए बैठने, प्रवेश और अन्य आवश्यक सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दो दिवसीय इस महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ भोजपुरी संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम देखने को मिलेगा। 17वें वर्ष के इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
फुटहिया में 9 अगस्त से कांवड़ महोत्सव:पवन सिंह, मनोज तिवारी देंगे प्रस्तुति; दो लाख श्रद्धालों की आने की उम्मीद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












