महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्रावस्ती पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत व्यापक जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस की शक्ति मोबाइल टीम गांव से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक पहुंचकर महिलाओं से सीधे संवाद कर रही है। चौपाल और जनसंपर्क कार्यक्रमों में उन्हें ‘शक्ति दीदी’ की तरह निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी परेशानी पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गांव-शहर में पहुंच रही शक्ति मोबाइल टीम पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। शक्ति मोबाइल टीम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर चौपाल, संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर रही है। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और पुलिस की सहायता सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। ‘शक्ति दीदी’ बनकर खुलकर अपनी बात रखने की अपील जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं से कहा जा रहा है कि वे किसी भी तरह की परेशानी या अपराध को लेकर चुप न रहें। उन्हें निडर होकर अपनी बात पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं और सहायता के माध्यमों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद लेने की अपील की जा रही है। फर्जी कॉल और लिंक से रहें सावधान अभियान में साइबर अपराध को लेकर भी विशेष जागरूकता फैलाई जा रही है। महिलाओं और बालिकाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, नकली वेबसाइट और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंकिंग डिटेल या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत पुलिस टीमों ने साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। महिलाओं को मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने और ऑनलाइन गतिविधियों में सतर्कता बरतने के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने पर समय गंवाए बिना शिकायत करने से रकम को सुरक्षित कराने की संभावना बढ़ जाती है। UPCOP और CCTNS की सुविधाओं की दी जानकारी महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस की विभिन्न डिजिटल सेवाओं के बारे में भी बताया गया। उन्हें UPCOP ऐप और CCTNS के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देकर इनका अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही जनपद के सभी थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क की जानकारी भी दी गई। सरकारी योजनाओं की जानकारी, बांटी जागरूकता सामग्री अभियान के दौरान महिलाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि वे पात्रता के अनुसार इनका लाभ उठा सकें। मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क से जरूरत के समय सहायता लेने के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रमों में जागरूकता सामग्री वितरित की गई। महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।
श्रावस्ती में ‘शक्ति दीदी’ बनकर निडर होंगी महिलाएं:मिशन शक्ति में साइबर ठगी से बचाव के गुर; 1930 समेत हेल्पलाइन की दी जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












