#बस्ती_न्यूज
छावनी पुलिस ने कांवड़ यात्रा से पहले विक्रमजोत और हर्रैया बस्ती में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राणा डी.पी. सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैदल गश्त की और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया। इलाके में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, खासकर मदरसा, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस सड़कों पर उतरकर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। मिश्रित आबादी वाले कस्बों में पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। पुलिस वाहनों की चेकिंग कर नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कस रही है। साथ ही, सड़क किनारे लगे बेतरतीब ठेलों और छोटी दुकानों से अतिक्रमण भी हटवाया गया। छावनी पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कांवड़ यात्रा में खलल डालने या त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर छावनी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कांवड़ यात्रा से पहले छावनी पुलिस का एक्शन:संवेदनशील क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों पर ड्रोन से निगरानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












