Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनौली सीमा पर ट्रक से 13,620 किलो नीयारा जब्त:महराजगंज में चालक-क्लीनर गिरफ्तार,...

सोनौली सीमा पर ट्रक से 13,620 किलो नीयारा जब्त:महराजगंज में चालक-क्लीनर गिरफ्तार, कस्टम और SSB की संयुक्त कार्रवाई


महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में कस्टम विभाग और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नेपाल से भारत आ रहे एक ट्रक से लगभग 13,620 किलोग्राम ‘नीयारा’ बरामद किया। ‘नीयारा’ एक प्रकार की धातु मिश्रित मिट्टी बताई जा रही है। इस कार्रवाई में ट्रक को जब्त करने के साथ ही उसके चालक और क्लीनर को भी हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई 8 अगस्त 2026 की रात करीब 9:35 बजे हुई। संयुक्त टीम को सीमा स्तंभ संख्या 517/2 से लगभग 120 मीटर भारत की ओर कस्टम बैरियर के पास सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर नेपाल से भारत की ओर आ रहे ट्रक संख्या UP40AT4925 को कस्टम ऑफिस सोनौली और सशस्त्र सीमा बल की बी समवाय सोनौली की संयुक्त टीम ने रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई नीयारा से भरी करीब 100 बोरियां मिलीं। बरामद सामग्री का वजन कराने के लिए उसे नौतनवा के कुंसेरवा स्थित धर्मकांटा ले जाया गया। वहां वजन करने पर कुल 13,620 किलोग्राम नीयारा पाया गया। संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रक और उसमें लदे नीयारा को जब्त कर लिया। ट्रक में सवार चालक और क्लीनर को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों से बरामद सामग्री के संबंध में पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और सामान की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार संयुक्त जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई की जानकारी सशस्त्र सीमा बल की सोनौली बी समवाय की असिस्टेंट कमांडेंट प्रिया यादव ने दी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments