परीक्षा नियामक प्राधिकारी बोर्ड, प्रयागराज द्वारा 31 जुलाई 2026 को डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें परमेश्वर सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान, मथुरा नगर, आनंदनगर ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। पूरे प्रदेश में जहां कुल 46 प्रतिशत प्रशिक्षु सफल हुए, वहीं संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की। संस्थान का यह परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है। इस उपलब्धि पर संस्थान के प्रबंधक एवं पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने सभी सफल प्रशिक्षुओं और डीएलएड विभाग के प्राध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने सफलता का श्रेय प्रशिक्षुओं की मेहनत, कुशल प्रशिक्षकों के अध्यापन और संस्थान के शैक्षिक वातावरण को दिया। सिंह ने आगे कहा कि संस्थान की शैक्षिक गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने में प्रवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षुओं की मेहनत से संस्थान लगातार नए आयाम हासिल कर रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियां आने वाले समय में प्रस्तावित हैं। डॉ. भारतीय ने उम्मीद जताई कि संस्थान के प्रशिक्षु बड़ी संख्या में नियुक्ति प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे। डीएलएड विभागाध्यक्ष वंशदीप मौर्य ने प्रशिक्षुओं के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस सफलता से संस्थान का शैक्षिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा मिली है। आने वाले समय में भी प्रशिक्षुओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रबंध समिति के सलाहकार आर.बी. यादव ने सभी सफल प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि परिश्रम और लगन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस सफलता में डीएलएड विभाग के प्रवक्तागण राघवेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार विश्वकर्मा, कुमारी रीता, संजय कुमार शर्मा सहित अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मथुरा संस्थान का डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर में शत-प्रतिशत परिणाम:प्रदेश में 46% प्रशिक्षु सफल, संस्थान ने बनाया कीर्तिमान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












