श्रावस्ती पुलिस ने दहेज हत्या के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरदत्तनगर गिरण्ट थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी पर दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या करने का आरोप है। प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी मुकेश कुमार को कुम्भिया दा0 बेगमपुर को जाने वाली सड़क तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकेश कुमार पर मुकदमा वादी की बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप है। आरोप है कि 24 अप्रैल को आरोपी ने वादी की बहन को फांसी लगाकर हत्या कर दी थी। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार पिता केशवराम विश्वकर्मा, निवासी बघमरी दा0 बेगमपुर, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट, श्रावस्ती के रूप में हुई है।
श्रावस्ती में दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार:हरदत्तनगर पुलिस ने कुम्भिया दा0 बेगमपुर से पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












