बहराइच के नानपारा कस्बे के पुरानी बाजार स्थित चूड़ी वाली गली में शनिवार देर शाम पेयजल पाइपलाइन फट गई। इससे सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे पुरानी बाजार सहित कई मोहल्लों के लोगों को पानी में घुसकर आना-जाना पड़ा। रविवार सुबह 9 बजे नगर पालिका ने पेयजल आपूर्ति बंद कर दी ताकि मरम्मत कार्य किया जा सके। पाइपलाइन की आपूर्ति रुकने से कस्बे की आधी से ज्यादा आबादी पानी के लिए तरस गई। रविवार की छुट्टी होने के कारण घरों में आमतौर पर अधिक काम होते हैं, लेकिन पानी न होने से सभी काम ठप पड़ गए। लोगों को भीषण गर्मी में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। राहगीरों को भी पानी पीने की समस्या हुई, क्योंकि नगर पालिका का वाटर कूलर शोपीस बन गया था। दोपहर 1:30 बजे तक मजदूर पाइपलाइन ठीक करने में जुटे रहे। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक गंगा प्रताप सिंह ने बताया कि समस्या का जल्द ही निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
नानपारा में पाइपलाइन फटी, सड़कों पर भरा पानी:पेयजल आपूर्ति बाधित, आधी आबादी को हुई परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












