#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के महाराजगंज स्थित सैन गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं ने सिलेंडर वितरण व्यवस्था में असुविधा की शिकायत की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पोखरा बाजार स्थित वितरण बिंदु पर सिलेंडर आने की तिथि की पूर्व सूचना नहीं दी जाती है, जिसके कारण उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय उपभोक्ता नितिन ने बताया कि उन्हें पर्ची के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराने की सूचना दी गई थी, लेकिन सिलेंडर पहुंचने में एक सप्ताह से अधिक का समय लगा, जिससे उनका डीएससी नंबर निरस्त मान लिया गया। एक अन्य उपभोक्ता समरजीत ने कहा कि उन्हें पिछले एक सप्ताह से बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सिलेंडर आने पर भी उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि उनका डीएससी नंबर निष्क्रिय हो चुका है। उपभोक्ता राधिका ने जानकारी दी कि उन्हें पिछले चार महीने से गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया है, जिससे उनके घर की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि वह कई बार टेंपो से एजेंसी तक जाती हैं, फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाता। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सिलेंडर वितरण की तिथि सार्वजनिक रूप से सूचना पत्र के माध्यम से पहले ही उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो। इसके साथ ही, डीएससी नंबर निरस्त होने की प्रक्रिया में भी स्पष्टता लाने की मांग की गई है। इस संबंध में सैन गैस एजेंसी के संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में गैस सिलेंडर वितरण में उपभोक्ताओं को परेशानी:समय पर नहीं मिल रही सूचना, डीएससी नंबर भी हो रहे निरस्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












