HomeHealth & Fitnessअमेरिका में गोलीबारी पर पीएम मोदी की कड़ी निंदा,लोकतंत्र में हिंसा का...

अमेरिका में गोलीबारी पर पीएम मोदी की कड़ी निंदा,लोकतंत्र में हिंसा का स्थान नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि हिंसा का किसी भी रूप में समर्थन नहीं किया जा सकता।

प्रधानमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा पर राहत जताई। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन डीसी में एक होटल में हुई इस घटना के बाद सभी शीर्ष नेताओं के सुरक्षित होने की खबर सुकून देने वाली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने इसे वैश्विक लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बताया। उल्लेखनीय है कि शनिवार रात वाशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित डिनर कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी हुई। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं, जिनमें संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल भी शामिल थे। घटना के बाद सभी मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments