Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चेयरमैन ने निर्माणाधीन सीसी सड़क का निरीक्षण किया:कौशल्या नगर में 30 लाख...

चेयरमैन ने निर्माणाधीन सीसी सड़क का निरीक्षण किया:कौशल्या नगर में 30 लाख की लागत से बन रही सड़क


आदर्श नगर पंचायत भारत भारी के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी ने रविवार को वार्ड नंबर 13 कौशल्या नगर (रीवा) की अनुसूचित बस्ती में निर्माणाधीन सीसी सड़क कार्य का निरीक्षण किया। यह सीसी सड़क 300 मीटर लंबी है और इसके निर्माण पर लगभग तीस लाख रुपये की लागत आ रही है। निरीक्षण के दौरान, अध्यक्ष वर्मा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदार को निर्देश दिए कि कार्य पूरी मजबूती और उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments