Homeदेश (National)बेल्जियम में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, अब तक 6...

बेल्जियम में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

बेल्जियम के एंटवर्प शहर में एक 10 मंजिला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग लगने से छह लोगों की जान चली गई। कई अन्य लोगों के झुलसने की आशंका है। बताया जा रहा है कि 10 मंजिला इमारत में कुल 80 अपार्टमेंट हैं। इनमें 200 से ज्यादा लोग रहते हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि आग की चपेट में और कितने लोग आए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है।

यह इमारत एंटवर्प के लिंकरेओवर इलाके में है। एंटवर्प पुलिस ने बताया कि भूतल पर तकनीकी खराबी के कारण लगी। देखते ही देखते अन्य फ्लोर को अपनी चपेट में लिया। आग की सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां, एम्बुलेंस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। इमारत में धुआं अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी समय लगा।

यह भी पढ़ें: पहले बैन किया, अब अमेरिका ने 4 भारतीय कंपनियों से हटाए प्रतिबंध, वजह क्या है?

पुलिस ने बताया कि दस मंजिला इमारत को खाली करा लिया गया। लोगों को चेतावनी दी गई कि वे अपने फ्लैट के खिड़की-दरवाजे बंद रखें। उधर, बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा ‘लिंकरेओवर में लगी भयानक आग के पीड़ितों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। मैं आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों की सराहना करना चाहता हूं जो आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’

यह भी पढ़ें: ईरान जाएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे और नितिन नवीन? खामेनेई के जनाजे का मिला निमंत्रण

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स इमारत के ऊपरी मंजिल में फंसा है। धुआं से घिरा शख्स बालकनी से लटका था। एक अन्य शख्स ने बताया कि पहले बिजली गई। करीब तीन मिनट बाद फायर अलार्म बजा। तब तक कॉरिडोर में धुआं भर चुका था। हम छत पर मदद का इंतजार करने लगे। करीब 10 मिनट बाद दमकल विभाग की टीम ने सीढ़ी लगाकर छत से उतारा।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments