श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कलकलवा मोड़ स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां एक मैजिक वाहन ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कोनहा निवासी ननकु (लगभग 40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार बछराज (लगभग 20 वर्ष) और दिव्यांशु (लगभग 13 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएससी सिरसिया पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार अपनी बहन का तिलक दिलवाने के लिए ग्राम अतरपरी जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद मैजिक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मैजिक वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिरसिया में मैजिक-बाइक टक्कर, एक की मौत:दो गंभीर घायल, चालक फरार; पुलिस ने वाहन जब्त किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












