#बस्ती_न्यूज
कप्तानगंज ब्लॉक में भीषण गर्मी के चलते जलसंकट गहराता जा रहा है। क्षेत्र की नहरें, तालाब और पोखरे पूरी तरह सूख चुके हैं, जिससे बेजुबान पशु-पक्षी प्यासे भटकने को मजबूर हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि पशुपालकों को अपने मवेशियों को घर से ही पानी पिलाकर बाहर छोड़ना पड़ रहा है। कम बारिश के कारण इस वर्ष क्षेत्र के अधिकांश जल स्रोत खत्म हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाहर कहीं भी पानी उपलब्ध नहीं है, जिससे पशुओं के सामने जीवन का संकट खड़ा हो गया है। पशुपालक भोला प्रजापति ने बताया कि सभी तालाब और पोखरे सूख गए हैं। वहीं केशव राम ने कहा कि बारिश न होना इस समस्या की सबसे बड़ी वजह है, जिससे पशुओं को जीवित रखना मुश्किल हो गया है। पशु प्रेमी पंकज ने सरकार से इस गंभीर स्थिति पर ध्यान देने की अपील की है। उनका कहना है कि पशु-पक्षियों के लिए पानी अनमोल है और इसकी व्यवस्था तत्काल की जानी चाहिए। राधेश्याम पांडे ने भी पशुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग उठाई है। अफसर बोले- शासनादेश नहीं, अपने स्तर पर करेंगे प्रयास वहीं, खंड विकास अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि अपने स्तर पर तालाबों में पानी भरवाने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस प्रतिक्रिया को प्रशासनिक संवेदनहीनता बताया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सूखे तालाब-नहर, प्यासे पशु-पक्षी:कप्तानगंज में गर्मी में जल संकट गहराया, अफसर बोले- शासनादेश नहीं, अपने स्तर पर करेंगे प्रयास
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












