Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वैबाही मुख्य मार्ग पर खुला 1100 फेस बॉक्स:विद्युत विभाग की लापरवाही से...

वैबाही मुख्य मार्ग पर खुला 1100 फेस बॉक्स:विद्युत विभाग की लापरवाही से हादसे का डर, ग्रामीणों ने जताई चिंता


बहराइच जिले के खैरी घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा वैबाही के दुगना पुरवा गांव में मुख्य मार्ग पर विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां ट्रांसफार्मर के नीचे लगा 1100 फेस बॉक्स का ढक्कन लंबे समय से खुला पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्युत विभाग ने अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया है। यह सड़क दौलतपुर से रामपुर को जोड़ती है और इस पर चौबीसों घंटे लोगों का आवागमन बना रहता है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि यदि इस खुले फेस बॉक्स के कारण कोई हादसा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। आरोप लगाने वालों में जिले राम यादव, सुरेश यादव, कमलेश और पप्पू तिवारी जैसे कई ग्रामीण शामिल हैं। जब इस मामले में नजदीकी लाइनमैन से संपर्क किया गया और फेस बॉक्स का ढक्कन खुला होने का कारण पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया कि वे अपनी जेब से कोई सामग्री नहीं लगाएंगे। उन्हें जो उपलब्ध कराया जाएगा, वही वे लगाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments