HomeHealth & Fitnessफार्मर रजिस्ट्री कैंप में हंगामा, लेखपाल से अभद्रता; वीडियो वायरल, आरोपितों पर...

फार्मर रजिस्ट्री कैंप में हंगामा, लेखपाल से अभद्रता; वीडियो वायरल, आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में थाना अयाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम तिवरलालपुर में शासन के निर्देश पर आयोजित फार्मर रजिस्ट्री के संयुक्त कैंप के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ ग्रामीणों ने कथित रूप से शराब के नशे में पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने मौके पर मौजूद राजस्व लेखपाल के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। घटना से जुड़ा एक वीडियो मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील अजीतमल में तैनात राजस्व लेखपाल नीतू द्वारा 27 अप्रैल 2026 को ग्राम तिवरलालपुर में फार्मर रजिस्ट्री का कैंप लगाया गया था। कैंप के दौरान ही गांव के 4-5 लोग नशे की हालत में वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इन व्यक्तियों ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि लेखपाल को गांव में दोबारा न आने की धमकी भी दी।

बताया गया है कि आरोपितों में गुड्डून सिंह पुत्र धर्मेन्द्र दुबे ने सबसे अधिक अभद्रता की। जब लेखपाल ने पुलिस को सूचना दी, उसी दौरान रोहित मिश्रा मौके पर पहुंचा और कथित रूप से पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि “पुलिस क्या कर लेगी।” इतना ही नहीं, आरोप है कि रोहित मिश्रा द्वारा बाद में फोन पर भी लगातार धमकियां दी जाती रहीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लिया।

थाना अयाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्रकरण में आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 132, 221, 352 और 351(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने सरकारी कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments