HomeHealth & Fitnessकहीं तिलक तो कहीं पुष्पवर्षा कर हुआ बच्चों का स्वागत 

कहीं तिलक तो कहीं पुष्पवर्षा कर हुआ बच्चों का स्वागत 

लखनऊ। स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का बुधवार को प्रदेश के लगभग 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों में शुभारंभ हुआ। एक जुलाई को जब विद्यालय पहुंचे बच्चों का कहीं रोली-चंदन का तिलक तो कहीं  पुष्पवर्षा, स्वागत गीतों और तालियों की गूंज के बीच स्वागत किया गया। बच्चों के साथ ही  अभिभावकों के लिए विद्यालयों में उत्सव जैसा वातावरण दिखा।

इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में किया। साथ ही प्रदेश के सभी स्कूलों एवं बाल वाटिकाओं में अलग लजारा दिखा। बच्चों के साथ शिक्षक भी आत्मीयता का परिचय दिया। कई  विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरक गतिविधियां, पौधरोपण, पुस्तक वितरण और परिचय सत्र आयोजित किए गए, जिससे बच्चों का स्कूल से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हो सके। बेसिक शिक्षा निदेशक आनंद भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि विभाग  का लक्ष्य नामांकन बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, प्रेरक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है। विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान, उनका नामांकन, ड्रॉपआउट बच्चों की पुनर्वापसी तथा नियमित उपस्थिति करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी बच्चा विद्यालय और शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। इसी संकल्प को धरातल पर साकार करने का प्रयास इस अभियान के माध्यम से किया जा रहा है।

आज सभी  विद्यालयों में प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समितियों, अभिभावकों द्वारा बच्चों का स्वागत किया गया। बेसिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि इस अभियान में ऐसे बच्चों पर जोर दिया जाएगा जो अभी तक विद्यालय से नहीं जुड़े हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं। घर-घर संपर्क, अभिभावकों से संवाद से प्रत्येक पात्र बच्चे को विद्यालय तक लाने का लक्ष्य है। शिक्षण और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के भी प्रयास किये जा रहे है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments