HomeHealth & Fitnessअजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने वाले पदों को  पात्र अभ्यर्थियों को समायोजित करने की मांग किया। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को को पत्र भेजा है। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में कहा कि अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के 16 जनवरी 2023 के आदेश की प्रति भी उपलब्ध कराई है, जिसमें एक से अधिक पदों पर चयनित 124 अभ्यर्थियों को निम्नतर वेतनमान वाले पदों से हटाकर चयन परिणाम संशोधित किया गया था। उन्होने कहा है कि आज प्रदेश का युवा रोजगार के सीमित अवसरों और भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाले विलंब से अत्यंत निराश है। सरकारी नौकरी का एक-एक पद उसके भविष्य और परिवार की आशा से जुड़ा है, इसलिए उपलब्ध पदों को रिक्त रखना उचित नहीं है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया है कि इस विषय को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने न्यायालय की शरण ली है। न्यायिक प्रक्रिया में जाना उनका विधिसम्मत अधिकार है, परंतु हर शिक्षित बेरोजगार युवा को अपनी जायज मांग के लिए न्यायालय जाने की सलाह देना उसके परिवार पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने के समान है। जब भर्ती बोर्ड स्वयं समान परिस्थिति में पहले निर्णय ले चुका है, तो प्रशासनिक स्तर पर समाधान योग्य विषय के लिए अभ्यर्थियों को वर्षों तक मुकदमेबाजी और अतिरिक्त आर्थिक बोझ में डालना उचित नहीं होगा। 

 चिकित्सकों ने थांमा कांग्रेस का हाथ 
कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था से प्रभावित होकर गुरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर लखनऊ की चिकित्सक डॉ0 मनीशा सागर ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी का हाथ थांम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी आगंतुकों को  पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने बताया कि पार्टी में शामिल होने वालों में मोहित राजपूत, वैभव तिवारी ,राज रेखा सागर, राजीव कुमार सागर, हिमांशु कुमार सागर, मीना कुमारी, कपिल देव, पूनम गुप्ता, संदीप कुमार, शांति देवी, राधा, खुशी मौर्या, चित्रा मौर्या सहित कई लोग शामिल रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments