श्रावस्ती अशोक कुमार की अध्यक्षता में कृषकगणो की एक बैठक करा कर चकबन्दी प्रक्रिया की विस्तृत व महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के तहसील इकौना के अन्तर्गत चकन्दी प्रक्रिया में चल रहें ग्राम पूरेमंशाराम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक / उप संचालक चकबन्दी श्रावस्ती अशोक कुमार की अध्यक्षता में कृषकगणो की एक बैठक करा कर चकबन्दी प्रक्रिया की विस्तृत व महत्वपूर्ण जानकारी कृषकगणों व चकबन्दी समिति के सदस्यों को दी गयी तथा चकबन्दी प्रक्रिया को उत्कृष्ट व जनोपयोगी तथा कृषकगणो के लिए अधिकाधिक लाभप्रद बनाये जाने हेतु उनका मार्ग दर्शन करते हुए अपनी उपस्थित में ग्राम का धारा 10 का प्रकाशन कराया गया।
उपरोक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक / उप संचालक चकबन्दी महोदय के साथ उपजिलाधिकारी / बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी व चकबन्दी अधिकारी एंव सहायक चकबन्दी अधिकारी सहित चकबन्दी विभाग का स्टाफ व ग्राम के सम्मानित कृषकगण व चकबन्दी समिति के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे।











