HomeUncategorizedरेडक्रास सोसाइटी की उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन समिति का हुआ गठन

रेडक्रास सोसाइटी की उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन समिति का हुआ गठन

 

 

 

राज्य मे आपदा प्रबंधन की गतिविधियों मे सक्रिय भूमिका की तैयारी

 

 

श्रावस्ती।इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन/ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अनुशंसा पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की आपदा प्रबंधन समिति कि गठन किया गया है । सोसाइटी के वाइस चेयरमैन अमरनाथ मिश्र और महासचिव रामानंद कटियार ने विभिन्न जनपदों मे आपदा प्रबंधन का कार्य देख रहे स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी है ।

रेडक्रास की उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन समिति का अध्यक्ष जनपद श्रावस्ती के सचिव अरुण कुमार मिश्र को बनाया गया है । अरुण कुमार मिश्र को आपदा प्रबंधन क्षेत्र मे 15 वर्ष का अनुभव है । इसके अलावा बहराइच के आजीवन सदस्य अजय कुमार शर्मा को सचिव, गौतमबुद्धनगर के संजय त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, लखनऊ के जितेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बलरामपुर के अजय कुमार मिश्र, बाराबंकी के धर्मेंद्र कुमार वर्मा, फर्रुखाबाद के आयुष्मान परिहार, कानपुर नगर के लखन कुमार शुक्ला को कमेटी मे सदस्य की जिम्मेदारी दी है ।

रेडक्रास उत्तर प्रदेश के महासचिव ने बताया कि – ” वह लगातार रेडक्रास की सांगठनिक क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। वर्तमान समय में आपदाओं से बचाव के लिए एक सुनियोजित ढांचे की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसलिए चेयरमैन बृजेश पाठक की अनुशंसा पर आपदा प्रबंधन टीम क गठन किया गया है । आगे जनपदों मे भी आपदा प्रबंधन टीम का गठन किया जायेगा। आपदा के अवसर पर न केवल प्रदेश बल्कि देश मे भी रेडक्रास सहयोग करने की स्थिति मे रहेगी। ”

दायित्व मिलने पर अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि – रेडक्रास लगातार आपदा प्रबंधन मे सक्रिय रहती है अब नयी टीम के माध्यम से जनपदों मे आपदा प्रबंधन टीम के गठन कर आम जनमानस को आपदाओं के प्रभाव से बचने का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। पूर्व की भांति आपदाओं के समय राहत सामग्रियों का वितरण तथा पुनर्वास की गतिविधियों पर कार्य किया जायेगा। रेडक्रास प्रदेश स्तर पर एक सीएसआर ग्रुप का भी गठन करेगी ताकी आपदाओं के समय आम जनमानस को अधिक से अधिक सहायता मिल सके ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments