स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को निचलौल नगर में भाजपा नेत्री नवनीता पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में करीब दो सौ महिला-पुरुष शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा का समापन ब्लॉक परिसर स्थित बलिदानी स्मारक पर हुआ, जहां बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह तिरंगा यात्रा निचलौल मेन तिराहा से शुरू हुई और चिउटहां चौराहा, मेन मार्केट तथा कटरा चौराहा होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में भ्रमण किया। ब्लॉक परिसर में स्थित बलिदानी स्मारक स्थल पर भाजपा नेत्री नवनीता पटेल और अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यात्रा के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे, ताकि आवागमन प्रभावित न हो। इस कार्यक्रम में कृष्ण मोहन पटेल, अभिषेक पटेल, अनिल चौधरी, प्रवीण सिंह, आशुतोष पटेल, महेंद्र गौड़, विनय गौड़, विजय सिंह, राजकुमार सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में भाजपा नेत्री ने निकाली तिरंगा यात्रा:200 लोग हुए शामिल, बलिदानी स्मारक पर अर्पित किए पुष्प
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









