गोसाईगंज लखनऊ। गोसाईगंज ब्लॉक के नए खंड विकास अधिकारी के रूप में बुधवार को हनुमान प्रसाद वर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया। वे प्रयागराज से राजधानी आए हैं। इसी के साथ सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी राजेश बहादुर सिंह का विदाई समारोह अंसल स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से एडीओ पंचायत कमल किशोर शुक्ला, एडीओ समाज कल्याण रिद्धिम द्विवेदी, जेई लघु सिंचाई आर के प्रकाश, पंचायत सचिव प्रशांत सक्सैना, स्तुति सिंह, मनोज गुप्ता, नरेंद्र यादव, दीपक चौधरी, वरिष्ठ सहायक ताहिर अली प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सभी ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी राजेश बहादुर सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके सुखमयजीवन की कामना की। नवागंतुक खंड विकास अधिकारी हनुमान प्रसाद वर्मा का भी सभी ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से कहा कि वह पूरी तरह अनुशासित होकर शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम वासियों के हित में कार्य करें।












