खेसरहा मंडल में भाजपा के दिवाकर मिश्रा को तीसरी बार मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर घोसियारी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घोसियारी बाजार चौराहे पर एकत्र हुए। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिवाकर मिश्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और स्वयं को एक साधारण परिवार से जुड़ा बताया। मिश्रा ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों का पालन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर टीम भावना से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। दिवाकर मिश्रा खेसरहा ब्लॉक के चौरी ग्राम सभा के भरवलिया कला गांव के निवासी हैं। वे लंबे समय से भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घोसियारी में मंडल अध्यक्ष का चयन:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, मिठाई बांटी गई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












