डीजल और पेट्रोल की संभावित कमी की अफवाह के कारण मुंडेरवा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह पांच बजे से ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम के हरिओम फिलिंग स्टेशन और इंडियन ऑयल के अंजली फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ ट्रैक्टर और एम्बुलेंस सहित अन्य गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। पेट्रोल पंप परिसर और उसके आसपास भीड़ जमा होने से क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल के साथ मिलकर पेट्रोल-डीजल वितरण व्यवस्था को संभाला, कतारें व्यवस्थित कराईं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पंप संचालकों ने स्पष्ट किया कि फिलहाल डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। यह स्थिति केवल अफवाहों के कारण अचानक मांग बढ़ने से उत्पन्न हुई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से भीड़ न बढ़ाएं।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह, पंपों पर भीड़:मुंडेरवा में लंबी कतारें, पुलिस ने संभाली व्यवस्था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











