सिद्धार्थनगर के नौगढ़ स्थित अंबेडकर सभागार में मंगलवार को एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मैक आर्थर फाउंडेशन के सहयोग से पानी संस्थान द्वारा संचालित “जलवायु एवं स्वच्छ ऊर्जा समाधान में गतिशीलता” परियोजना के तहत यह कार्यशाला आयोजित हुई। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों को संस्थान के कार्यों से अवगत कराना और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाना था। कार्यशाला का संचालन पानी संस्थान के अखिलेश्वर और कुलदीप मिश्रा ने किया। परियोजना समन्वयक धर्मेंद्र सिंह ने संस्थान की स्थापना, कार्यप्रणाली और चल रही परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। परियोजना निदेशक रीमा अरोड़ा ने जलवायु परिवर्तन पर एक प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें परियोजना की यात्रा और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मृदा परीक्षण प्रयोगशाला नौगढ़ के मृदा वैज्ञानिक डॉ. शिव प्रसाद यादव ने मिट्टी के स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण की आवश्यकता और नमूना लेने की विधि के बारे में बताया। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राहुल सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि विषय वस्तु विशेषज्ञ दीपक कुमार ने अनुदान पर मिलने वाले बीज व उपकरणों की जानकारी और लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। सहायक कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. राम निवास ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पानी संस्थान के दीपक शुक्ला ने पोषण परियोजना पर और अखिलेश्वर ने कार्बन किसान कनेक्ट परियोजना पर प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान कई किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए, जिससे कार्यक्रम में व्यावहारिक दृष्टिकोण शामिल हुआ। कार्यशाला के समापन से पूर्व सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में परियोजना निदेशक रीमा अरोड़ा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में संस्थान की टीम और चयनित किसानों सहित कुल 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जलवायु व स्वच्छ ऊर्जा समाधानों पर जिला स्तरीय कार्यशाला:नौगढ़ में सरकारी विभागों और ग्रामीणों ने किया मंथन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












