सिसवा कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को कोठीभार पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुए इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 62 वाहनों के चालान काटे गए और 69 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। मंगलवार शाम को पुलिस टीम ने सिसवा कस्बे के प्रमुख चौराहों, अमडीहा, सबया और कटहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट की विशेष रूप से पड़ताल की गई। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज अधूरे पाए गए या जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। इस अभियान से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान क्षेत्र में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया है। इस चेकिंग अभियान में सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य, एसआई विनीत यादव, महिला एसआई लक्की पटेल और एसआई राहुल राय सक्रिय रहे। उनके साथ हेड कांस्टेबल रामप्रवेश, राजू यादव, दशरथ गौड़, बिरेन्द्र कुमार मौर्य, अशोक कुमार, गिरजेश यादव, संदीप यादव, संजीव कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, पंकज और आनंद कुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में 62 वाहनों के चालान, 69 हजार जुर्माना वसूला:पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












