बृजमनगंज थानाक्षेत्र में पराली जलाने से पड़ोसी का बाग जल गया, जिससे दर्जन भर पेड़ नष्ट हो गए। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित अनुपम द्विवेदी की तहरीर पर आरोपी जमील अहमद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना थाना बृजमनगंज के ग्रामसभा सोनाबंदी के टोला ओड़वलिया गोसाईं में हुई। आरोप है कि बाग के बगल के खेत मालिक ने जानबूझकर अपने खेत में आग लगाई, जिससे पराली के साथ-साथ बाग में भी भीषण आग लग गई। आग से बाग में लगे आम, करौदा, नींबू और सागौन सहित लगभग 15 वर्ष पुराने पेड़ जलकर राख हो गए। पीड़ित अनुपम द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी फरेंदा और थाना बृजमनगंज में प्रार्थना पत्र देकर पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की थी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन के बाद, ग्राम सभा बंजरहा सोनबरसा टोला सीकरी निवासी जमील अहमद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पराली जलाने से पड़ोसी का बाग जला:बृजमनगंज में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












