#बस्ती_न्यूज
नगर पंचायत मुण्डेरवा के वार्ड नंबर 12 पटेल नगर स्थित मॉडर्न प्राथमिक विद्यालय के स्मार्ट क्लास भवन में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने दूसरे दिन निरीक्षण किया। उन्होंने जनगणना कार्य को समय पर पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद से आए अधिकारियों ने भी उपस्थित सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आवश्यक निर्देश दिए और उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। फील्ड ट्रेनर हेमंत कुमार चौधरी और जगत राम गुप्ता ने भी सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को दिशा-निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से की जा रही है। जनगणना कार्य दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा, जिसमें कुल 34 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी। नागरिकों को 7 मई से 21 मई तक स्वगणना की सुविधा भी मिलेगी। अधिशासी अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण का समापन तीसरे दिन 30 अप्रैल, 2026 को होगा। इस मौके पर सभी सुपरवाइजर, प्रगणक और नगर पंचायत मुण्डेरवा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अधिशासी अधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया:मुण्डेरवा में कर्मचारियों को डिजिटल जनगणना के लिए दिए महत्वपूर्ण निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












