Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज में जगह-जगह कूड़े के ढेर:टूटे डस्टबिन और सड़ांध से लोग परेशान,...

बृजमनगंज में जगह-जगह कूड़े के ढेर:टूटे डस्टबिन और सड़ांध से लोग परेशान, बीमारियों का बढ़ा खतरा


बृजमनगंज नगर पंचायत में प्रति माह लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य कस्बे को छोड़ अधिकांश वार्डों में सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं, जबकि डस्टबिन टूटे या कूड़े से भरे पड़े हैं। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन गौतमबुद्ध नगर, वार्ड नंबर सात स्वतंत्रता सेनानी नगर (धानी रोड), वार्ड नंबर नौ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सुखरामपुर व रत्तूपुर, वार्ड नंबर 10 अहिल्याबाई नगर के हरनामपुर और वार्ड नंबर 12 लेदवा चौराहा सहित कई स्थानों पर हालात बदतर हैं। मुख्य मार्गों के किनारे कूड़े का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डस्टबिन से हफ्तों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही है। इससे आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि सरकार जहां स्वच्छता अभियान के तहत नगर निकायों में भारी धन खर्च करने का दावा कर रही है, वहीं बृजमनगंज में गंदगी इन दावों की पोल खोल रही है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने कहा कि सफाई कर्मियों को नियमित सफाई के निर्देश दिए जाएंगे और टूटे डस्टबिन को जल्द ठीक कराया जाएगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments