बहराइच के रिसिया स्थित बीना देवी बृजनरेश एनपीएस जीआईसी, गुरुदत्तपुरवा में डीएफओ सुन्दरेशा ने वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर डीएफओ सुन्दरेशा ने वृक्षों को पृथ्वी का जीवनदाता बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हर व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रति वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रेंजर पीयूष गुप्ता, वन विभाग के अमित वर्मा और वन दरोगा प्रदीप ने भी वृक्षारोपण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। विद्यालय की ओर से आनंद मोहन, अशोक चौहान और प्रवीण ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के संस्थापक बृज नरेश और प्रबंधक बीना देवी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए गए। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वन विभाग के कर्मी, विद्यालय के छात्र और शिक्षक मौजूद रहे।
डीएफओ ने किया पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ:वृक्ष लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












