नौतनवां नगर के वार्ड नंबर 15 सरोजनी नगर में मिनी नलकूप निर्माण के लिए बोरिंग कार्य चल रहा है। नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने मौके पर पहुंचकर इस कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने जलापूर्ति से वंचित क्षेत्रों में पानी पहुंचाने के उद्देश्य से आवश्यक निर्देश दिए।पालिका अध्यक्ष ने बताया कि इस नलकूप के निर्माण से जलापूर्ति की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि इससे वंचित क्षेत्रों के घरों तक पूरे दबाव के साथ पानी पहुंचेगा, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल जायसवाल, राहुल दूबे और सत्यप्रकाश, प्रमोद पाठक सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवां में मिनी नलकूप बोरिंग का निरीक्षण:पालिका अध्यक्ष ने वंचित क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












