बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव में एक किशोर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम करीब 7 बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अच्छू वर्मा के पुत्र धर्मेंद्र वर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम धर्मेंद्र ने घर का मुख्य द्वार बंद कर अंदर से कुंडी लगा ली थी। कुछ देर बाद जब उसके पिता अच्छू वर्मा ने दरवाजा खोलने को कहा और बार-बार आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने जोर से धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि धर्मेंद्र का शव छत के लट्टान में बंधी रस्सी से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही बैवाही चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
किशोर ने फंदे से लटककर की आत्महत्या:रामपुर धोबिया हार में घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












