संत कबीर नगर, आज दिनाँक 11.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह* की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचना के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों तथा थानों पर नियुक्त समस्त उपनिरीक्षकगण/विवेचकों/हेडमुहर्रिर का अर्दली रूम किया गया ।
अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा थानों पर अधिक समय से लंबित महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गयी। विवेचनाओं के लंबित रहने के कारणों पर चर्चा करते हुए अकारण लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा सभी विवेचकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित जांच, विधिक निस्तारण तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विवेचकों को भविष्य में विवेचना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने हेतु चेतावनी दी गई। प्रभारी निरीक्षक को अपने अधीनस्थ समस्त विवेचकों की नियमित समीक्षा कर कार्यों का समय से निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर नियुक्त उ0नि0 जयराम सिंह यादव व उ0नि0 प्रमोद पाठक की प्रारम्भिक जाँच हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
विवेचकों को विवेचनाओं में आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर विशेष बल दिया गया । यक्ष ऐप, E-समन एवं S-ID प्रणाली के प्रभावी प्रयोग के माध्यम से कार्यों को पारदर्शी एवं त्वरित रूप से संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक का कड़ा रुख, 02 उपनिरीक्षकों की प्रारम्भिक जाँच का दिया गया आदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












