लखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पार्क परिसर में किया जा रहा है। इस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास, नैमिष चक्र तीर्थ धाम वाले विनोदानंद शास्त्री महाराज हैं जबकि मुख्य यजमान स्वयं हनुमान महाराज और स्वागतकांक्षी शान्ति देवी हैं। शास्त्री बीते पन्द्रह वर्षों से कथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से संस्कार प्रदान कर रहे हैं। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आठवें दिन शनिवार 11 जुलाई को गोवर्धन और कालिया मर्दन की लीलाएं और झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनीं। इसके माध्यम से विनोदानंद शास्त्री महाराज ने भक्तों को संदेश दिया कि कर्मकांड से बड़ा, ‘प्रेम और सेवा’ है। गोवर्धन पर्वत की पूजा का अर्थ प्रत्यक्ष रूप से पेड़, पहाड़, गौ-धन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है जो हमारे जीवन का आधार है। इस अवसर पर आरती-पूजन में भी बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए। कथा व्यास गद्दी मंच की भव्य सज्जा सभी भक्तों को दिव्यता से सराबोर कर रही है।
तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












