डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेवा और भारतभारी इलाकों में बिना लाइसेंस के कई मेडिकल स्टोर और क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। इन स्थानों पर झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता है। अक्सर ऐसे मामलों में मरीजों की हालत बिगड़ जाती है, और कई बार तो उनकी जान भी चली जाती है। स्वास्थ्य विभाग के सामने ऐसे कई मामले आ चुके हैं, लेकिन झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रभावी अंकुश लगाने में विभाग अब तक नाकाम रहा है। हाल ही में, डुमरियागंज के एसडीएम और सीएचसी बेंवा के अधीक्षक ने तहसील क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों पर छापेमारी की थी। अभी भी भारतभारी क्षेत्र में अधिकांश मेडिकल स्टोर और क्लीनिक बिना लाइसेंस के चल रहे हैं। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के अधीक्षक विकास चौधरी ने बताया कि अवैध क्लीनिकों, मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारतभारी क्षेत्र में भी जल्द ही अभियान चलाकर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बेवा क्षेत्र में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर:स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बावजूद झोलाछाप सक्रिय
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












