सिसवा विकास खंड के बरवाकला बलुअही धूस चौराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुकानदार ने सिंदुरिया थानांतर्गत चिउटहा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बरवाकला निवासी संतोष शर्मा की बलुअही धूस चौराहे पर ‘महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज’ नामक इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। चोरी की यह घटना 25 अप्रैल की है। हालांकि, इसका वीडियो 29 अप्रैल को सामने आया है। जब संतोष शर्मा ने कुछ इलेक्ट्रिक उपकरण गायब पाए। इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, 25 अप्रैल को दोपहर करीब ढाई बजे संतोष शर्मा ग्राहकों को सामान दिखाने में व्यस्त थे। इसी दौरान दुकान में घुसे दो अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान में रखे दो इलेक्ट्रिक उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। 29 अप्रैल को जब दुकानदार ने सामान की जगह खाली देखी, तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें चोरों की तस्वीरें स्पष्ट रूप से कैद हो गई थीं। इस मामले में दुकानदार ने चिउटहा पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चिउटहा चौकी प्रभारी अमित रंजन सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और उन्हें अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में दिनदहाड़े चोरी, VIDEO:बलुअही धूस में दुकानदार सामान दिखाने में व्यस्त, CCTV में हाथ साफ करते दिखें चोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












