HomeHealth & Fitnessसमाजसेवी ने बढ़ाया मदद का हाथ, गरीब की बेटी की कराई शादी

समाजसेवी ने बढ़ाया मदद का हाथ, गरीब की बेटी की कराई शादी

उतरौला (बलरामपुर)। तहसील क्षेत्र के चमरूपुर बाजार से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां समाजसेवी की पहल पर आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराया गया।

मजदूरी कर चला रही थी घर: क्षेत्र निवासी मुन्नी लाल बोलने में असमर्थ हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने से घर की जिम्मेदारी उनकी पत्नी के कंधों पर है। वह स्थानीय गौशाला में मजदूरी कर किसी तरह परिवार का गुजारा चला रही थीं। सीमित आय में रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल था। ऐसे में बेटी की शादी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई थी।

जदरान हेल्प फाउंडेशन बना सहारा: परिवार की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलने पर समाजसेवी जाहिद जदरान ने मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने अपनी संस्था ‘जदरान हेल्प फाउंडेशन’ के माध्यम से आर्थिक सहयोग दिया और विवाह की पूरी जिम्मेदारी उठाई। जाहिद जदरान के सहयोग से बेटी की शादी विधि-विधान से संपन्न हुई, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।

इस मानवीय पहल की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चा होने लगी। स्थानीय लोगों ने जाहिद जदरान के कार्य की खुलकर प्रशंसा की और उन्हें सच्चा समाजसेवी बताया।

डीके यादव, रंजीत गुप्ता, एडवोकेट अफजल सिद्दीकी, डॉक्टर नफीस, डॉक्टर इलियास और मनीष कौशल समेत कई लोगों ने कहा कि ऐसे कार्य मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखते हैं। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments