Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पीड़ित परिवार को न्याय न मिलने पर चक्का जाम:डुमरियागंज-बस्ती मार्ग एक घंटे...

पीड़ित परिवार को न्याय न मिलने पर चक्का जाम:डुमरियागंज-बस्ती मार्ग एक घंटे बाधित, पुलिस के आश्वासन पर खुला


सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर में बुधवार को बच्चों के मामूली विवाद के बाद एक दलित परिवार पर हुए हमले के मामले में दो दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर गुरुवार शाम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज पीड़ित परिवार और दलित समाज के सैकड़ों लोगों ने डुमरियागंज-बस्ती मार्ग स्थित हल्लौर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। दो दिन पहले सनी, गोलू, समीर और राजेश सहित घुमंतू बिरादरी के कुछ लोगों ने बनगवा व महुआ जबजौवा से अपने साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों से दलित परिवार पर हमला कर दिया था। इस मारपीट में आदेश (22), प्रीतम (20), निसा (20), मुन्ना (17), अर्जुन (16) और विकास (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विकास की हालत नाजुक बनी हुई है। चक्काजाम और हंगामे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। इसके बाद करीब एक घंटे से बाधित मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन वे निजी इलाज कराने चले गए थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments