Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मारपीट और धमकी मामले में मुकदमा दर्ज:महराजगंज में जहदा ग्राम सभा में...

मारपीट और धमकी मामले में मुकदमा दर्ज:महराजगंज में जहदा ग्राम सभा में दो लोगों पर हुई कार्रवाई


कोठीभार थाना क्षेत्र के जहदा ग्राम सभा में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जहदा ग्राम सभा निवासी जितेंद्र पुत्र सुभाष ने कोठीभार थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि रात करीब दस बजे उनके गांव का दुर्गेश नशे की हालत में उन्हें अपशब्द कह रहा था। जब जितेंद्र ने उसे मना किया, तो दुर्गेश और उसके पिता कन्हई ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। जाते-जाते उन्होंने जितेंद्र को जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने जानकारी दी कि दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments