श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर मोहनीपुर के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। यहां बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दिननामगढ़ निवासी अनंत राम भगवानपुर बनकट से निमंत्रण खाकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। मोहनीपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में साइकिल सवार अनंत राम और बाइक चालक दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अनंत राम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। दूसरे घायल व्यक्ति का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है।
श्रावस्ती में बाइक-साइकिल टक्कर:दो घायल, एक की हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












