HomeHealth & Fitnessहीटवेव के दौरान आमजन को सुरक्षित रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता -...

हीटवेव के दौरान आमजन को सुरक्षित रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम

बस्ती – जनपद में बढते तापमान एवं संभावित हीटवेव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने कहा कि हीटवेव के दौरान आमजन को सुरक्षित रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी जिला अस्पतालों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए पर्याप्त दवाए, ओआरएस एवं चिकित्सा स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। साथ ही एंबुलेन्स सेवा को सक्रिय रखने के निर्देश दिये गये। नगर निकायों को निर्देशित किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, बाजार व भीड़ वाले क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चिित करें।
उन्होने पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि गौशालाओं में लू से बचाव हेतु आवश्यक प्रबंध कराये। साथ ही ठण्डा पानी व चारा, भूसा की पर्याप्त व्यवस्था रहें। पशुओं का टीकाकरण समय से कराना सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जर्जर तारों को चिन्हित कर समय से बदलवाया जाय। उन्होने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सूखे हुए तालाबों में पानी भरवाया जाय। उन्होने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया कि कार्यालयों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, डीएफओ डा. शिरीन, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार तथा सत्येन्द्र कुमार सिंह, डीएसओ विमल शुक्ला, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, उपायुक्त हरेन्द्र प्रताप, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, एलडीएम आरएन मौर्या, आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments