#बस्ती_न्यूज
बस्ती के बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सामने आई है। यहां जीवन रक्षक वैक्सीन की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है, जिससे कोल्डचेन सिस्टम में गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। मरीजों, विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। दैनिक भास्कर की टीम ने गुरुवार को मौके पर पड़ताल की। जांच में पाया गया कि वैक्सीन भंडारण के लिए लगे चार डीप फ्रीजर में से एक खराब है। बिजली गुल होने पर शेष तीनों भी बंद हो जाते हैं। बैकअप के लिए मौजूद जनरेटर परिसर में जंग खा रहा था। उस पर धूल और जाले जमे थे, जिससे स्पष्ट था कि इसे लंबे समय से चलाया नहीं गया है कोल्डचेन रूम के कर्मचारियों ने बिजली जाने पर जनरेटर चलाने की बात कही। हालांकि, मौके पर जनरेटर की स्थिति उसकी बदहाली की पुष्टि कर रही थी। औषधि भंडारण कक्ष में एल्बेंडाजोल सहित कई दवाएं धूल में पड़ी मिलीं। एक गत्ते में एक्सपायर दवाएं भी रखी पाई गईं। पैथोलॉजी कक्ष में रक्त नमूनों के सुरक्षित रख-रखाव के संबंध में भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। प्रभारी चिकित्साधिकारी के कक्ष में निजी पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटरों के कार्ड मिले। इससे सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कुमार वर्मा से बात की गई। उन्होंने दावा किया कि उनके यहां कोल्डचेन पूरी तरह से व्यवस्थित है और जिले में सर्वोत्तम है। उनका यह भी कहना था कि जनरेटर की व्यवस्था दुरुस्त है और उसकी नियमित देखरेख की जाती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बहादुरपुर PHC में कोल्डचेन फेल, वैक्सीन असुरक्षित:जंग खाया जनरेटर, धूल में दवाएं; मरीजों की सेहत से खिलवाड़
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












